सीवान, जनवरी 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून, मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस पार्टी जिले के विभिन्न पंचायतों में 12-29 जनवरी तक मनरेगा बचाओ संग्राम उपवास कार्यक्रम चलायेगी। वहीं, 29 से 31 जनवरी तक प्रखंडों में धरना व फरवरी के प्रथम सप्ताह में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस कार्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा का नाम बदलने के पीछे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से नफ़रत छिपी हुई थी। भाजपा न केवल कानून का नाम बदल रही, बल्कि इसके द्वारा गांधी, गरीबों, लोक अधिकारों व संविधान पर एक साथ हमला करना चाहती है। इसके खिलाफ कांग्रेस 11 जनवरी को पूरे देश में एक दिवसीय उपवास करेगी। शहर में आंबेडकर पार्क में कांग्रेस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.