मुंगेर, जनवरी 31 -- बरियारपुर, निसं.। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना योजना की मूल भावना पर हमला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर गरीबों ,मजदूरों एवं ग्रामीण जनता के रोजगार के अधिकार को केंद्र सरकार कमजोर कर रही है l महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा 2005 में लागू हुआ था। परंतु केंद्र सरकार, नाम बदलकर बापू का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मनरेगा गरीब परिवारों के लिए आजीविका की वैधानिक गारंटी है , परंतु केंद्र सरकार ने राज्य सरकार पर 40 प्रतिशत अतिरिक्त वित्तीय बोझ देकर अपनी गारंटी से बचना चाहती है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.