मुंगेर, जनवरी 31 -- धरहरा, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को धरहरा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रखंड पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करना गरीबों और मजदूर वर्ग के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का मजबूत आधार है। इसका नाम परिवर्तन पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है। धरना में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि मनरेगा का बदला हुआ नाम तत्काल वापस लिया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि मजदूरों के हितों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। धरना में डॉ...