अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़। पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार योजना का नाम बदलना तुच्छ मानसिकता की पराकाष्ठा ही नहीं अपराध है। कहा कि महात्मा गांधी नेता ही नहीं आजादी की जंग की आत्मा व नायक थे, जिसकी तुलना किसी दूसरे नाम से करना तुच्छ मानसिकता का उदहारण है। भारत सरकार के इस निर्णय से देश के प्रत्येक व्यक्ति को दुख पहुंचा है। सत्य अहिंसा का नारा गांधी के विचार के रूप में पूरी दुनिया में सभी देशों के लिये आजादी लेने का मूल मन्त्र बना है। देश की सरकार महात्मा गाँधी के नाम की योजना को बदल कर उनका अपमान कर रही है। कुछ दिन पूर्व 40%मनरेगा का बजट घाटाया गया और शेष बजट का 40%हिस्सा राज्य सरकार से लिया जा रहा है। देश के सर्वोच्च न्यायलय से मांग करता हूँ कि इस नाम बदलने के विधेयक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.