जामताड़ा, जनवरी 28 -- कुंडहित, प्रतिनिधि।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को कुंडहित धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, सिंह वाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल, कुंडहित पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम,थाना में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एनजीओ प्रगति कार्यालय में सचिव विजय कुमार, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन डॉ नीलम कुमारी, भागवत झा आजाद डिग्री महाविद्यालय में प्राचार्य जगदीश कर, भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष के द्वारा ध्वजारोहण गया। कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में कुल 40 स्थानो के...