रुडकी, जनवरी 3 -- रुड़की। न्याय पंचायत खाताखेड़ी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में प्रधान संगठन अध्यक्ष ब्लॉक रुड़की श्रवण कुमार ने मनरेगा के रुके विकास कार्यों को शीघ्र गति देने की मांग मंत्री देशराज कर्णवाल से की। इस पर एडीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि जब कार्य जिले व शासन स्तर से स्वीकृत हैं तो तत्काल विकास कार्य शुरू कराए जाएं। डीडीओ वेद प्रकाश ने प्रधान संगठन अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि सोमवार तक विकास कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे। इस पर सभी प्रधानों ने एडीएम, डीडीओ और बीडीओ का आभार व्यक्त किया। वहीं शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...