देवरिया, फरवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मनरेगा योजनान्तर्गत कराए जा रहे कार्यों का एरिया आफिसर एप के माध्यम से गुरुवार को निरीक्षण किया। साथ ही विकास खण्ड गौरीबाजार की ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। इस दौरान नागरिक सूचना बोर्ड नहीं मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में फेकू के घर से बरबुराम के घर तक तथा राधेश्याम के घर से भान प्रताप के घर तक निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया गया। इसमें कार्यस्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड नहीं पाया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई का निर्देश दिया। सीसी रोड निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीडीओ ने खण्ड विकास अधिकारी, कार्यक्रम...