सासाराम, फरवरी 6 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जयदेव कुमार ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी योजना का संचालन आगामी अप्रैल माह से होना निर्धारित है। पूर्व से मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन मजदूरी की गारंटी दी जाती थी। कहा अब नये वितीय वर्ष 2026-27 में मजदूरों को 125 दिन की मजदूरी दी जाएगी। इसके साथ ही समय पर मजदूरों को मजदूरी दी जाएगी। वी बी जी राम जी योजना क्रियान्वित होने से मजदूरों का सशक्तिकरण और बेहतर होगा। इसको लेकर 26 दिसंबर को प्रखंड के सभी पंचायत के कई गांवों में विशेष ग्राम सभा कर ग्रामवासियों को वी बी जी राम जी योजना के संबंध में अवगत कराया गया। योजना से ग्राम पंचायत को विकसित व आधुनिक करने का परिकल्पना की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.