भागलपुर, दिसम्बर 31 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में नए साल के पूर्व की अंतिम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पीओ मुरलीधर ने की। बैठक में उपस्थित मनरेगा कर्मियों के साथ, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। पीओ ने जानकारी दी कि कुल 18 में से 16 पंचायतों में खेल मैदान बनकर तैयार हो चुका है। जबकि दो पंचायतों हरिनकोल एवं श्रीमतपुर हजूर नगर में कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...