गिरडीह, जून 4 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में मंगलवार को मनरेगा योजना संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा से संचालित सामुदायिक योजनाओं में ऑनलाइन हाजिरी बनाने संबंधित जानकारी उपस्थित कर्मियों को दी गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक आनंद कुमार दास व संदीप वर्मा ने ग्राम रोजगार सेवक व मजदूर मेठ को मनरेगा से सामुदायिक सामुदायिक योजनाओं के क्रियान्वयन में काम करनेवाले जॉबकार्डधारी मजदूरों की हाजिरी बनाने की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निकेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार, देवकी रजक, धीरज कुमार, फारुक अंसारी, रमजान अली, मजदूर मेठ दिनेश मुर्मू, सिंटू कुमार राय, सगीर अंसारी, संतोष यादव आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.