चित्रकूट, जनवरी 26 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी स्थित भरतपुरी मोहल्ले में जेएम इंटर कालेज के पास मनरेगा एपीओ के आवास में चोरों ने धावा बोलते हुए नकदी समेत करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। वारदात के समय उनके आवास में ताला बंद था। वह खुद का इलाज कराने पत्नी और बेटे के साथ लखनऊ चले गए थे। वापस लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश शुरु कर दी है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बगदरी निवासी विपिन द्विवेदी मौजूदा समय पर कर्वी स्थित भरतपुरी मोहल्ले में जेएम इंटर कालेज के पास किराए का आवास लेकर परिवार सहित रह रहे है। उनकी मनरेगा एपीओ के पद पर मानिकपुर ब्लाक में तैनाती है। इधर कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। बताते हैं कि बीते 22 जनवरी को वह अपना इलाज कराने पत्नी और छोट...