नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा स्कीम का नाम बदलने की तैयारी है। इसे आम लोगों के बीच जी राम जी योजना के नाम लोकप्रिय बनाया जा सकता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसे लेकर लोकसभा में विधेयक लाने की तैयारी है और इसके तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। इस स्कीम का पूरा नाम होगा- विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार ऐंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)। इसे 'VB- जी राम जी' योजना भी कहा जा रहा है। बिल के ड्राफ्ट के अनुसार इस स्कीम को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ा जाएगा। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर रोजगार प्रदान किया जाएगा ताकि पलायन रुके और गांवों की व्यवस्था आत्मनिर्भर बन सके। बिल के अनुसार सरकारी कामों को इसी स्कीम के तहत कराया जाएगा। इसके माध्यम से जल संरक्षण, ग्रामीण ढांचागत सुविधाओं का विकास, आजीविका से जुड़े मिशनों पर क...