बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- 71 फीसदी मजदूरों ने दिया होने का प्रमाण, 28 तक अंतिम समय फोटो: मनरेगा: मनरेगा से बना खेल मैदान। बिहारशरीफ, निज प्रतिनधि। तीन माह में जिले में 4891 मनरेगा जॉब कार्ड को डिलिट किया गया है। 21 नवंबर 2025 को जिले में एक्टिव जॉब कार्डधारियों की संख्या तीन लाख 18 हजार 988 थी। 3 फरवरी 2026 के डाटा के अनुसार अब जिले में एक्टिव जॉब कार्डधारियों की संख्या तीन लाख 14 हजार 270 है। अधिकारियों की मानें तो केवाईसी सत्यापन के क्रम में पलायन, मृत होने, लंबे समय से आधार सीडिंग नहीं कराने वाले मनरेगा मजदूरों के कार्ड को ऑनलाइन डिलिट किया जा रहा है। एक्टिव जॉब कार्डधारियों में से 71 फीसदी जिंदा होने का प्रमाण दे चुके हैं। यानि दो लाख 21 हजार 701 मजदूर केवाईसी करा चुके है। मनरेगा डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शेष 92 लाख 336 जॉब कार्डधारि...