बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- मनरेगा: 10 पंचायत रोजगार सेवकों से जवाब-तलब जॉब कार्डधारियों की ई-केवाईसी कराने में धीमी प्रगति पर हुई कार्रवाई बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। मनरेगा जॉब कार्डधारियों की ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की धीमी प्रगति पर पंचायत रोजगार सेवकों (पीआरएस) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अन्य को इसमें तेजी लाने का आदेश दिया गया है। मनरेगा डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। हरनौत के चेरन, रहुई के इमामगंज व पतासंग, बिंद के कथरही, हिलसा के इंदौत व चिकसौरा, करायपरसुराय के डियावां, चंडी के बेलछी तथा एकंगरसराय के बदराबाद पीआरएस से शोकॉज किया गया है। साथ ही अन्य पीआरएस को ई-केवाईसी की रफ्तार बढ़ाने की चेतावनी दी गयी है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। तय समय ...