मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनरेगा के तहत पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर तीन पंचायत रोजगार सेवक पर गाज गिरी है। पकड़ीदयाल प्रखंड के तीन पंचायत रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। मनरेगा के सहायक अभियंता की जांच के बाद तीनों पंचायत रोजगार सेवक से शोकॉज किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तीनों पीआरएस पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी। डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने तीनों पंचायत रोजगार सेवकों पर दंड अधिरोपित करते हुए मूल मानदेय से कटौती करते हुए संबंधित पंचायत के मेट को हटाने का निर्देश दिया है। चार योजनाओं की जांच में पायी गयी गड़बड़ी : शिकायत के बाद संबंधित तीन पंचायतों में कुल चार योजनाओं की स्थलीय जांच की गई। जिसमें पाया गया कि ग्राम पंचायत राजेपुर नवादा के दो योजना राजेपुर नवा...