रांची, फरवरी 20 -- रांची। मनरखन महतो बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 के लिए छात्र परिषद का गठन गुरुवार को किया गया। नेहा बिलुंग को अध्यक्ष, मुकेश कुमार रवि को उपाध्यक्ष, सौरव कुमार महतो को महासचिव और दिव्या किरण मुर्मू को कोषाध्यक्ष चुना गया। स्पोर्ट्स क्लब सचिव सपना कुमारी, कला क्लब सचिव प्रिंसी मुंडा, पत्रिका संपादक जेनिफर विलियम्स को चुना गया। अन्य पदों पर भी छात्रों का चयन हुआ। संस्था के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि छात्र परिषद गठन का उद्देश्य छात्र गतिविधि का सुचारू रूप से संचालन करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.