लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर शुक्रवार को याद किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पूर्व मंत्री राज बहादुर ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। अजय राय ने कहा कि मनमोहन सिंह द्वारा लागू की गई योजनाओं से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली। देश उनकी ईमानदारी और उनके सुधारवादी कदमों का ऋणी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...