रुद्रप्रयाग, जुलाई 25 -- पुलिस विभाग जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत मुख्य आरक्षी मनमोहन कप्रवाण पदोन्नत होते हुए अपर उप निरीक्षक पद पर तैनात हो गए हैं। पुलिस कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने उनके कंधों पर सितारे सजाए। जनपद रुद्रप्रयाग की सशस्त्र पुलिस संवर्ग में नियुक्त मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह कप्रवाण के अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों ने बधाई दी। पिपिंग सेरेमनी के मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने उनके कंधों पर दो सितारे सजाते हुए अपर उपनिरीक्षक पद के लिए अलंकृत किया गया है। एसपी रुद्रप्रयाग ने पदोन्नत हुए कार्मिक को शुभकामनाएं दी। साथ ही ईमानदारी एवं तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्...