अररिया, फरवरी 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी खजूरबाड़ी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 90वीं महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर मनमोहक झांकी के साथ एक भव्य शांति यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा जिला संचालिका राजयोगिनी उर्मिला बहन, स्थानीय संचालिका सिमरन बहन एवं नितेश भाई के नेतृत्व निकाली गयी। नगर भ्रमण के दौरान उर्मिला बहन ने कहा कि शिवरात्रि परमात्मा शिव के अवतरण का यादगार है। भगवान शिव इस दिव्य भूमि भारत में ही अवतरित होकर अपना दिव्य परिचय देकर कहते हैं कि 'मै सर्व आत्माओं का पिता हूं। अभी कयामत का समय है इसलिए अपने अंदर की बुराइयां का कयामत करना है। अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे रजनीश तिवारी भाई ने अपनी बातें कही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष जोगबनी की रानी बहन ने की। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.