लखनऊ, जून 15 -- नगर विकास विभाग लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर विकास विभाग में हाल ही में हुए तबादलों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि शासनादेश की खुलेआम अनदेखी करते हुए विभाग ने तबादले किए हैं। लखनऊ नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह का तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है, जबकि उनकी सेवानिवृत्ति में मात्र 1 वर्ष 3 महीने का समय ही शेष है। वहीं, बरेली के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा को प्रयागराज स्थानांतरित कर दिया गया है, जिन्हें मनचाही तैनाती दी गई है। अधिकारियों ने इसे भेदभाव बताते हुए न्यायालय का रुख करने की तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ नगर निगम में लंबे समय से सेवाएं दे रहे अशोक सिंह खुद इस तबादले को लेकर हैरान हैं। उन्हें न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही तबादले का कोई स्पष्ट कारण बताया गया। उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.