धनबाद, फरवरी 20 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। छोटानगरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह ग्रामीण कार्य विभाग के संवेदक संतोष कुमार महतो ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सहित ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव, अधीक्षण अभियंता गिरिडीह व कार्यपालक अभियंता धनबाद को पत्र देकर विभाग द्वारा मनमाने ढंग से कार्य आंवटित करने की शिकायत की है। टेंडर नंबर डीएमएफटी 4/ आरडब्लूडी/धनबाद/25- 26 जो कानू दा किराना स्टोर से राजू के घर भाया टिंकू शर्मा के घर तक निर्माण होना है। नगरीकला दक्षिण पंचायत में पीसीसी पथ निर्माण कार्य में विभाग के द्वारा मनमानी कर गलत तरीके से कार्य आवंटन करने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा है कि इस कार्य के लिए चार संवेदकों ने टेंडर डाला था। जिसमें दो संवेदकों को राजनीतिक दवाब में आकर एनके कंस्ट्रक्शन पवन कुमार महतो को सब...