भदोही, फरवरी 13 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वहिदा नगर मोड़ के पास मनमाने ढंग से खड़े हो रहे आटो परेशानी का सबब बने हुए हैं। मनबढ़ आटो चालक यात्रियों से विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में आटो निर्धारित स्थान पर खड़े हों तो यात्रियों को राहत मिलेगी। बताया जाता है कि आटो चालक वहिदा मोड़ के पास मनमाने ढंग से आटो खड़ी कर देते हैं। यात्री को देखते ही चालक उनका हाथ पकड़कर अपने आटो में बैठाने लगते हैं। यात्री बस व अन्य वाहन से जाने को कहे नहीं कि चालक विवाद करने को उतारू हो जाते हैं। आटो को निर्धारित स्थान पर खड़ी कराने की व्यवस्था कर दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...