बाराबंकी, जनवरी 8 -- रामसनेहीघाट। तहसील मुख्यालय पर ई-स्टांप की बिक्री में खुलेआम अनियमितता सामने आने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ई-स्टांप विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूलकर आम जनता का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। हाल यह है कि 10 रुपये का ई-स्टांप 20 रुपये में, 20 रुपये का 35 रुपये में बेचा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल तहसील व उप निबंधक कार्यालय के ठीक सामने चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। शासन की मंशा आमजन को सुगमता से स्टांप उपलब्ध कराने की है। इसी उद्देश्य से तहसील व उप निबंधक कार्यालय के आसपास एक दर्जन से अधिक ई-स्टांप विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए गए हैं। नियमों के अनुसार विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.