हाजीपुर, जनवरी 28 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार और जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के बच्चों ने रंगारंग मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमे पर विवश कर दिया। वहीं रंगोली, निबंध, चित्रकला एवं पतंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके साथ ही हास्य व्यंग कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। नगर के अक्षयवत राय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं का निरीक्षण और बच्चों से संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने पतंगबाजी भी की। सांस्कृतिक कार्य...