अंबेडकर नगर, मार्च 22 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के रत्ना गांव में मनबढ़ लोगों ने दशकों से छप्पर बना कर रह रही दलित महिला के आशियाने का सामान फेंक कर वहां जानवर बांध कर कब्जा कर लिया। महिला को जाति सूचक गालियां देते हुए उसे उजाड़ देने व जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गोहार लगायी है। रत्ना निवासिनी मर्यादी पत्नी केदार ने थाने में दिए तहरीर में कहा है कि बीते 20 वर्षों से वह गांव की बंजर भूमि पर छप्पर बना कर रह रही है। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने जबरन उसके घर का सामान फेंकते हुए गाली गलौज दिया और उसके मकान में जानवर बांध दिए और कहा कि उसे कब्जा नहीं करने देंगे। पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने उसे लाठी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.