मिर्जापुर, फरवरी 24 -- जिगना। थाना क्षेत्र के कोलेपुर गाँव में सोमवार की शाम चार बजे दलित बस्ती के मजदूर को मनबढ़ युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गाँव निवासी राम आसरे ने बताया कि वह मजदूरी करने जा रहा था। इस बीच नशे में धुत युवक ने अपने घर के सामने रोककर लाठी से हमला कर दिया। जातिसूचक शब्दों और गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हमलावर युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। घायल को पीएचसी सरोईं में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...