भदोही, दिसम्बर 16 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद।औराई थाना क्षेत्र के गिर्दबड़गांव निवासी अजय दुबे के पुआल में मनबढ़ों ने आग लगा दी। इससे करीब चार बीघा का पुआल जलने के साथ ही दो पेड़ भी झूलस गए। अगलगी की घटना से हजारों का चारा जलकर राख हो गया। पुआल जलने से पीड़ित के सामने चारा की विकट समस्या खड़ी हो गई। बताया जाता है कि अजय दुबे ने चौबेपुर गांव के सामने अपनी बाउंड्रीवॉल के पास चारा कटाने के लिए पुआल रखा था। रविवार की रात अज्ञात अराजकतत्वों ने उसमें आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सारा पुआल जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली। जिसके बाद पीड़ित ने स्थानीय लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष है। पीड़ित को भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी ह...