आजमगढ़, मार्च 9 -- देवगांव। क्षेत्र के सिकरौरा गांव में शुक्रवार की रात पुराने विवाद को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ों ने एक व्यक्ति के घर में रात में फायरिग की। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। बलराम यादव ने आरोप लगाया कि गांव के दो लोगों से उनके बेटा से विवाद हुआ था। फोन पर धमकी दिए थे। रात करीब एक बजे पहुंचे। पहले बुलाए, पत्नी के बोलने पर बिस्तर के पास फायर कर भाग गए। जिससे दीवार पर टंगा शीशा में गोली लगने से टूट गया। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है। कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...