सोनभद्र, जून 21 -- वैनी। माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक पर गांव के ही मनबढ़ो ने हमला कर दिया। बीच बचाव करने गई उनकी मां की भी पिटाई कर घायल कर दिया। माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत निवासी 40 वर्षीय बालेश्वर प्रजापति पुत्र रामचन्द्र सुअरसोत का ग्राम पंचायत का रोजगार सेवक भी है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक से चार पांच लोग आयें और रोजगार सेवक को लाठी डंडे ईंट से मारने लगे। इससे उसका सर फट गया और चोटें भी आईं। वहीं मौके पर हड़कंप मच गया। बेटे को पिटाई देख युवक की मां 65 वर्षीय मोटरी देवी पत्नी रामचन्द्र उसे बचाने गयी तो उसको भी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। ग्राम प्रधान और आस पास के लोगों द्वारा माची पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.