वाराणसी, दिसम्बर 1 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। गांगकला भट्ठा बाजार स्थित एक वाटिका के पास रविवार रात मनबढ़ों ने बरातियों पर हमला कर दिया। बरातियों की पिटाई कर दी। इससे एक बेहोश हो गया। उसे सोमवार तक होश नहीं आया था। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद भाग रहे मनबढ़ों में एक राज उर्फ छोटू को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पिटाई करने वाले अपने आपको 0009 गैंग का सदस्य बता रहे थे। सभी के पास असलहे थे। घायल विकास वर्मा के बड़े भाई पंकज ने मुकदमा दर्ज करने लिए तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार को गांव डिघिया से गांगकला स्थित शिवपुरी वाटिका में बारात आई थी। इस बीच दिनेश, आर्यन और उनके साथ सात अन्य लड़के खुद को 0009 गैंग का बताते हुए नाच रहे लोगों को पीटने लगे। सभी के पास असलहे थे। बीच बचाव करने पर राज उर्फ छोटू ने विकास...