गाजीपुर, मार्च 16 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर अलग-अलग मामले में मारपीट में तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें इब्राहिमपुर में होली पर लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर दो लोगों को लहूलुहान कर दिया। लोगों को आतंकित करने के लिए असलहा भी लहराए। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में होली के दिन शुक्रवार को लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे लोगों का विरोध करने पर राजापुर मैदान में दर्जनों की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने अशोक राजभर, यशवंत राजभर, राजकुमार राजभर को लाठी- डंडा से पीटकर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा फहराते हुए भाग निकले। इस दौरान मौके पर अफरातफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.