वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। अर्दली बाजार में गुरुवार को युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में अर्दली बाजार के विहान पांडेय नामक युवक को मनबढ़ घेरकर पीटते दिख रहे हैं। उधर आरोप है कि कैंट पुलिस देर रात तक मामले में पंचायत करती रही। हमलावर युवक उल्फत बीवी के अहाता के निवासी बताए जा रहे हैं। मारपीट में विहान पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...