पीलीभीत, मार्च 26 -- गांव मनपुरा में ग्राम समाज की बेश कीमती कई इकड़ जमीन पर किये गये अबैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने कार्यवाही शुरु कर दी है। एसडीएम के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम ने अबैध कब्जा हटवाया। इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बीसलपुर में पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने गांव मनपुरा में ग्राम समाज की जमीन पर अबैध कब्जा किये जाने सहित कई समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। अधिकारियों व किसान नेताओं के बीच चली लम्बी वार्ता के बाद एसडीएम नागेन्द्र पाण्डेय ने एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही किये जाने का अश्वासन दिया था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व व पुलिस टीम ने गांव मनपुरा में जमीन की पैमाइश की। ग्र्राम समाज की जमीन पर किये गये अबैध कब्जे को मुक्त कराने की कार्यवाही शुरु कर दी। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.