बुलंदशहर, फरवरी 20 -- क्षेत्र के गांव बनैल में गुरुवार रात खुर्जा क्षेत्र के गांव मामन खुर्द से बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे पर डांस करने और फरमाइशी गीत नहीं बजाने से नाराज कुछ बारातियों ने डीजे संचालक की पिटाई कर दी। इससे बारात में अफरातफरी मच गई।डीजे बन्द होने पर बारातियों ने हंगामा काटा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। स्थिति शांत होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बैठाया और आपसी सहमति से समझौता करा दिया।थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर हालात नियंत्रित हो गए और दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति जताई है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस...