रांची, अगस्त 28 -- रांची। मनन विद्या मनरख महतो स्कूल में गुरुवार को 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर एक्सपो का आयोजन किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं करियर विकल्प पर सही दिशा प्रदान करना था। 12 प्रतिष्ठित महाविद्यालय और संस्थानों में इसमें भाग लिया। विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर अवसरों की जानकारी दी। प्राचार्या रेखा नायडू ने विद्यार्थियों को कहा कि यह उनके लिए करियर के क्षेत्र में निर्णय लेने का उत्कृष्ट अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...