लखीसराय, मई 27 -- चानन, निज संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग चानन शाखा की ओर से उत्क्रमित मिडिल स्कूल मननपुर बस्ती में तीन दिवसीय बाल चेतना शिविर का आगाज सोमवार से किया गया। स्कूल प्रधान अमन कुमार के अगुवाई में प्रशिक्षक रघुवीर मंडल द्वारा बच्चों को योग, ध्यान, प्राणायाम करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। शिविर में बच्चों को योग और ध्यान के माध्यम से तनाव से मुक्त रहने और खुशहाल जीवन जीने के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षक रघुवीर मंडल ने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान बच्चों के लिए कई तरह से फायदेमंद होते है। ध्यान बच्चों को शांत और एकाग्र रहने में मदद करता है, जिससे वे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं, और आत्मविवास विकसित कर सकते है। प्राणायाम बच्चों की वसन प्रणाली को मजबूत करता है, जिससें उन्हें सांस लेने में आसानी होती है और उनका स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.