रामपुर, अगस्त 31 -- बिलासपुर। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के त्रिवर्षीय चुनाव में सर्व सम्मति से मनजीत सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि नरेंद्र सिंह को प्रबंधक चुन लिया गया। नवगठित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तहसील क्षेत्र के गांव रम्पुरा बुजुर्ग स्थित विद्यालय परिसर में त्रिवर्षीय चुनाव की समूची प्रक्रिया को शुरू किया गया। पीठासीन अधिकारी प्रेमपाल सिंह और पर्यवेक्षक जगत सिंह की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सर्व सम्मति से मनजीत सिंह को अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह प्रबंधक, मिश्री लाल उप प्रबंधक, जयपाल सिंह चौहान उपाध्यक्ष, निसार अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि मक्खन सिंह, जागीर सिंह, तीर्थ सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह और टीका राम सहित आदि सदस्य बनाए गए। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल मालाओं के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.