लखनऊ, फरवरी 1 -- -इंडियन चीफ विंटेज बाइक की फर्जी आरसी थमाई, दस साल तक चला वाहन लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग थाना क्षेत्र में मनचाहा वाहन नंबर दिलाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये की ठगी की वारदात अंजाम दी गई। आरोप है कि एक युवक ने घर आकर रुपये लिए और पंजाब के फरीदकोट से फर्जी पंजीकरण कराकर मोटर साइकिल की आरसी थमा दी। पीड़ित करीब दस साल तक फर्जी रजिस्ट्रेशन पर बाइक चलाता रहा। जब वाहन बेचने गया, तब ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आलमबाग के आजाद नगर गोपालपुरी निवासी इदरीश सिद्दीकी के मुताबिक उन्होंने 27 फरवरी 2015 को गुडवांड स्थित टेक्नो ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड से इंडियन चीफ विंटेज मोटर साइकिल खरीदी थी। शोरूम से अस्थायी पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद वह बाइक लेकर घर आ गए थे। मन...