मेरठ, दिसम्बर 23 -- सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा कार्यकत्री ने गांव के दबंग व मनचले युवकों पर छेड़छाड़ तथा अभद्रता का आरोप लगाया है। ड्यूटी पर आते जाते मनचलों द्वारा पीछा करने तथा अश्लील फब्तियां कसने से परेशान आशा का घर से निकला दुभर हो गया है। सोमवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित आशा कार्यकत्री ने बताया कि वह गांव के ही कुछ मनचलों की हरकत से काफी परेशान है। ड्यूटी आते जाते आरोपी उसका पीछा करते हैं। मौका मिलते ही उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता पर उतर आते हैं। अश्लील फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर उसे भुगतने की धमकी दी जाती है। कई दिन से वह इन चीजों को नजरअंदाज कर रही है। आरोप है कि 18 दिसंबर को ड्यूटी जाते समय अरोपियों ने उसका रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.