मेरठ, जुलाई 9 -- मेरठ। लालकुर्ती निवासी 15 साल की किशोरी ने मनचले की धमकी से परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली। किशोरी को दूसरे पक्ष का युवक परेशान कर धर्मांतरण और निकाह के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर रेप की धमकी दी। आरोपी ने दो दिन पहले किशोरी का रास्ता रोक लिया था। पीड़िता से रेप का प्रयास किया गया। किशोरी मानसिक रूप से परेशान हो गई। मंगलवार देर शाम किशोरी ने अपने हाथ की नस काट ली। लालकुर्ती क्षेत्र निवासी महिला मंगलवार रात लालकुर्ती थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि बेटी को मोहल्ला निवासी इशान परेशान कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी। अब वह दोबारा से परेशान कर रहा था। उनकी बेटी ने मंगलवार शाम हाथ की नस काट ली। काफी देर तक किशोरी कमरे से बाहर नहीं आई तो अंदर जाकर देखा। बेड पर खून ही खून हो गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.