लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- सिंगाही। छोटी बहन ने एक मनचले के साथ प्रेम संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसने बड़ी बहन की होने वाली ससुराल में फोन पर अनर्गल बातें बता दीं। इससे भड़के ससुराल वालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। लड़के वालों की मान-मनौवल करने के साथ ही लड़की के पिता ने शुक्रवार को बारात न आने पर थाने में तहरीर दी। एसओ ने रिपोर्ट दर्ज करके की बात कही है। सिंगाही थाने के एक गांव की युवती की शादी शुक्रवार दिन में निघासन थाने के दुबहा निवासी युवक के साथ होनी थी। युवती के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। शुक्रवार को बारात नहीं पहुंची तो युवती के घरवालों ने फोन पर बात की। आरोप है कि इससे पता चला कि दूसरे समुदाय के युवक ने वर को फोन करके लड़की पर गलत आरोप लगाते हुए उसे अपनी प्रेमिका बता दिया। यह भी धमकी दी कि अगर वह उससे शादी करेगा तो लड़की के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.