फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- शिकोहाबाद के कटरा बाजार में आने जाने वाली महिलाओं से अश्लील हरकतें करने वाले मनचले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। महिला पुलिसकर्मी मनचलों पर नजर रखने के लिए गस्त कर रही थी तभी सूचना मिली कि एक मनचला महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचले को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग गया। लोगों ने बताया कि आरोपी अवध बिहारी कटारा पुत्र श्रीकान्त कटारा निवासी ग्राम फतेहपुर कर्खा थाना नसीरपुर महिलाओं से छेड़छाड़ के रहा था। लोगों का कहना है कि यह आएदिन महिलाओं को परेशान कर रहा है। महिला पुलिसकर्मी आरजू ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.