प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- लालगंज के पूरे मीतन गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अचेत मिली संग्रामगढ़ के भरतगढ़ पूरे पांडेय की विवाहिता की हत्या के इरादे से उसके पति ने ही बेरहमी से पिटाई की थी। दिनभर बाइक से मनगढ़, सलवन, रायबरेली घुमाने के बाद उसका दूसरी शादी करने का इरादा देख हत्या करने का फैसला ले लिया। पिटाई के बाद उसे मृत जानकार भाग निकला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेवालाल सरोज के दो बेटों और एक बेटी में मझली 22 वर्षीय निशा बुधवार दोपहर साइकिल से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। निशा ने अगस्त 2025 में संग्रामगढ़ के ही गोविंद रसूलपुर नौढ़िया निवासी शिवा सरोज से प्रेम विवाह किया था लेकिन चार माह बाद विवाद के चलते अलग रहने लगी थी। लापता होने के बाद दूसरे दिन गुरुवार सुबह वह लालगंज कोतवाली के पूरे मीतन प्राथमिक विद्य...