प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। महाशिवरात्रि से पूर्व मंदिरों की तैयारियों को देखने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने शुक्रवार को मनकामेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश व निकास की अलग-अलग लाइन की व्यवस्था कराने, लाइन के मध्य बैरिकेडिंग लगाने, पेयजल के लिए वाटर टैंकर लगाने, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने, सजावटी लाइटों व अन्य विद्युत से संबंधित कार्यों की विद्युत सुरक्षा विभाग से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के पास लगने वालीं दुकानों को उचित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से लगवाए जाने के लिए कहा। इस दौरान एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...