गंगापार, फरवरी 15 -- बारा तहसील के प्राचीन और पौराणिक स्वयंभू स्थल मनकामेश्वर धाम में रविवार को शिवरात्रि के पर्व पर उमड़े श्रद्धालुओं ने शिव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। लालापुर गांव के पश्चिमोत्तर दिशा में एक छोटी पहाड़ी पर स्थित शिवलिंग को क्षेत्रीय लोग मनकामेश्वर धाम के नाम से पुकारते है। साथ ही इस स्थल का वर्णन पुराणों में भी मिलता है। क्षेत्र में स्थित इस धार्मिक स्थल पर वैसे तो हमेशा ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। लेकिन जब महाशिवरात्रि का पर्व आता है तो और भी भीड़ बढ़ कर मेले के रूप में परिवर्तित हो जाती है। रविवार के दिन महाशिवरात्रि पर्व होने के चलते सुबह से भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे भीड़ भी बढ़ने लगी। मंदिर के प्रबंधक शंकरलाल पांडेय ग्राम प्रधान लालापुर ने बताया कि बाहर से आने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.