गंगापार, फरवरी 14 -- लालापुर/बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लालापुर स्थित स्वयंभू मनकामेश्वर धाम का मंदिर प्रबंधन द्वारा रंग रोगन कार्य संपन्न करा कर पूरे परिसर की साफ सफाई कर कर दी गई है। मनकामेश्वर मंदिर प्रभारी प्रधान लालापुर शंकर लाल पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जहां इलाके सहित कौशांबी, चित्रकूट, रीवा आदि जनपदों की भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भूत भावन भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए पहुंचती हैं। मेले की सुरक्षा में स्थानीय पुलिस बल के साथ कई अन्य विभागों की टीम गठित की गई है। मेले में आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा की व्यवस्था प्रशासन स्तर से की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.