लखनऊ, सितम्बर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज के मनकामेश्वर उपवन घाट पर शनिवार को भादो मास की पूर्णिमा पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। गोमती तट पर वाराणसी के तर्ज पर 11 मंचों पर आरती कर मंत्रोच्चारण किए गए। मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्या गिरि की अगुवाई में विधि विधान से आरती की गई। उसके बाद प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। इस मौके पर मुख्य सेवादार उपमा पांडेय, जगदीश गुप्ता, ऊषा, श्रुति, सरिता वर्मा, छाया, प्रियंका, पूजा, किरन, मुकेश गुप्ता, सचिन, शानू, करण ने रंगोली बनाने में सहयोग किया। उपमा ने बताया कि हर माह की पूर्णिमा पर मनकामेश्वर उपवन घाट पर आरती की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.