सिद्धार्थ, नवम्बर 30 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मौलाना आजाद पीजी कॉलेज बायताल के परिसर में चल रहे कमाल युसूफ मलिक प्रीमियर लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मनकापुर व डुमरियागंज के बीच खेला गया। डुमरियागंज ने मनकापुर को 34 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबला का टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरियागंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 142 रन बनाए। डुमरियागंज की तरफ से मानस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनकापुर की टीम महज 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर संदीप पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेंवा व सोनहटी के बीच है, जो भी टीम विजयी होगी वह डुमरियागंज से फ़...