रामपुर, नवम्बर 27 -- संविधान दिवस पर चमरौआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मनकरा में आयोजित हमारा गांव हमारा संविधान सभा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव व प्रवक्ता काशिफ खां ने संविधान दिवस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और बाबा साहेब के विचारों और अवधारणाओं पर अमल करने का दिन है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सना काशिफ, पंचायत सचिव मोहम्मद उमर फारुख, हरि राम, सलीम अल्वी, रामकिशोर, शहजान खां, गुलाम साबिर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...