हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- मध्य हरिद्वार क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी लगातार दूसरे दिन पानी के संकट से जूझी। सुबह पूर्व सूचना के बिना जलापूर्ति बंद होने से लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। मंगलवार को पाइपलाइन की मरम्मत के चलते सुबह करीब 10 बजे जलापूर्ति बंद की गई। तुलसी चौक से शिवमूर्ति चौक मार्ग के बीच घोड़ा अस्पताल के पास स्थित पुरानी मुख्य पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है। कुंभ मेले के दौरान यहां नई पाइपलाइन बिछाई गई थी। जल संस्थान के कर्मचारियों की ओर से जर्जर पाइपलाइन के बड़े हिस्से को काटकर उसे नई पाइपलाइन से जोड़ा गया। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन के पास भी मरम्मत की गई। शाम करीब पांच बजे मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति बहाल की जा सकी। इन इलाकों में नहीं आया पीने का पानी मंगलवार को दिनभर जलापूर्ति बाधित रहने के कारण ललतारौ, श्रवणनाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.